Showing posts with label नव वर्ष की शुभ कामनायें. Show all posts
Showing posts with label नव वर्ष की शुभ कामनायें. Show all posts

Thursday, January 1, 2009

नव वर्ष की शुभ कामनायें


आप सभी मित्रों...,
दर्दे दिल के मालिकों,
मुझ से भावनाओं की डोर से बंधे मेरे देशवासियों,

आपको और आपके पूरे परिवार को, आपके आस पडोस के आपके हमवतन, हमखयाल दोस्तों को, आपके बिन बुलाये, बिन चाहे दुश्मनों को यह साल खुशनुमा, प्रसन्नता से और उमंग से भरा हुआ और समृद्धी का साल हो ये उस महामहिम ईश्वर, खुदा , गॊड़ और वाहे गुरु से विनय से और बडी़ ही विनम्रता से प्रार्थना....

आपके दिलों में खुशी और शांति कायम रहे..
भगवान द्वारा निर्मित इस प्रकृति के विविध रंगों से भरी सुन्दरता का आनंद लेने का मौका मिले..
बुद्धिमानी और विवेक से हम प्रेम को बाटें, उदारता से मन की सांकलों को , बंधनों को तोड कर विश्वशांति की मंगलकामना करें..

तो फिर कोई दुश्मन भी क्यों रहे?

अलविदा २००८ और स्वागत २००९.

Work like you don't need the money.

Love like you've never been hurt.

Dance like nobody's watching.

Sing like nobody's listening.

Live like it's Heaven on Earth



मेरा यह वादा कि यथा शक्ति आपसे लगी इस लौ को बुझनें नहीं दूंगा, और मानस के अमोघ शब्दों के संकलन को, दिलीप के दिल से सुरीले संगीत स्वरों को आप तक निरंतर पहुंचता रहूंगा.

अगली कडी़- सिंहांवलोकन
Blog Widget by LinkWithin